Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आज झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के दौरान भगोर से कल्याणपुरा तक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो किया । इस रोड शो में बड़ी संख्या में मतदाताओं कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने भाग लिया भगोर में भाजपा उम्मीदवार भानु भूरिया के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को ललकारा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में गरीबों के लिए चलाई जाने वाली योजनाएं कमलनाथ सरकार ने बंद कर दी है उन्होंने फिर कहा कि अगर कमलनाथ तुमने गरीबों की योजनाएं फिर प्रारंभ नहीं की तो मैं तुमसे सड़क पर आकर लड़ने को तैयार हूं। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया पर परिवारवाद चलाने का आरोप लगाया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended