Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने आज सुबह पांच बजे से नौशेरा सेक्टर में तीन स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से फायरिंग की और फिर मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने भी समान हथियारों का इस्तेमाल करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended