Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
पटना. एके-47 केस में बेउर जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने कहा कि बिहार सरकार मेरी हत्या करा सकती है। सरकार ने अनंत सिंह को जान बूझकर फंसाया है। उन्हें तीन बॉर्डीगार्ड मिले थे। उनके जेल जाने के बाद सरकार ने सुरक्षा वापस ले ली। अगर ऐसे में मेरी हत्या होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। ललन सिंह और नीरज मिलकर हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

 

नीलम ने कहा कि विवेका पहलवान के परिवार से हमारी पुरानी दुश्मनी है। उसके और हमारे घर के बीच एक दीवार है। उसके परिवार के लोगों ने हमारे घर में एके-47 और हथियार रखवाए। कोई घर में हथियार रखकर चला गया तो अनंत सिंह कैसे आरोपी हो गए? अनंत उस घर में पिछले 14 सालों से नहीं रह रहे हैं। सिर्फ सामाजिक काम के लिए वहां आते-जाते हैं। नीलम देवी का आरोप है कि आरसीपी सिंह, ललन सिंह, भोला सिंह और नीरज मिलकर हमारे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। 

अनंत सिंह की पत्नी ने कहा कि चुनाव लड़ने की वजह से ललन सिंह ने हमारे खिलाफ इतनी बड़ी साजिश रची। इस सवाल पर कि अनंत सिंह 6 दिनों तक क्यों फरार रहे, नीलम ने कहा कि उनके एक दोस्त बीमार थे जिनसे वे मिलने गए थे। दोस्त से मुलाकात के बाद उन्होंने दिल्ली कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 

 

नीलम देवी ने कहा कि बाढ़ एएसपी लिपि सिंह जिस गाड़ी से दिल्ली के साकेत कोर्ट पहुंची वह बिहार के जदयू विधान पार्षद रणवीर नंदन की है। एक साजिश के तहत उस गाड़ी को दिल्ली भेजा गया और आरसीपी सिंह के नाम का स्टीकर गाड़ी के शीशे पर लगाया गया। लिपि सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों को गाड़ी के गलत इस्तेमाल की आजादी दे दी गई। हमारी मांग है कि सरकार पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए। पूरे मामले की जांच होने तक सरकार लिपि सिंह को बाढ़ एएसपी पद से हटा दे।

Category

🗞
News
Comments

Recommended