सोनभद्र गोलीकांड की घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सियासी तेवरों ने कांग्रेस में जान फूंकने का काम किया है. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जिस तरह भट्टा-परसौल में राहुल गांधी ने किसानों पर हुए गोलीकांड का विरोध कर अपनी राजनीति की जमीन तैयार की थी क्या उसी तरह प्रियंका भी सोनभद्र को लेकर सियासत कर रही हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि कांग्रेस महासचिव ने सोनभद्र गोलीकांड को लेकर योगी सरकार पर न सिर्फ जमकर निशाना साधा बल्कि उन्होंने सोनभद्र के पीड़ित परिवार से मिलने की भी कोशिश की. आइए सुनते हैं कि सोनभद्र की सियासत यूपी में कांग्रेस के लिए कितनी जरूरी है?
Comments