Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
नालंदा. बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर के पीएचसी से नवजात के चोरी होने पर परिजनों ने हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने पथराव और तोड़फोड़ किया। इस्लामपुर पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज को देखा। पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को चिह्नित किया। इसके बाद महिला की तलाश के लिए छापेमारी की गई। महिला को बच्चा समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

Category

🗞
News
Comments

Recommended