Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
रतलाम. जावरा के ग्राम भीमाखेड़ी में पंचायत सचिव काे बिजली के खंभे से बांधने का मामला सामने आया है। सड़क, पेयजल, नाली सहित अन्य काम पूरे नहीं हाेने से गुस्साए ग्रामीणाें ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने सूचना के बाद माैके पर पहुंचकर उन्हें रिहा करवाया। सचिव की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार पंचायत सचिव गोपाल सिंह सोलंकी शुक्रवार दोपहर भीमाखेड़ी गांव से गुजर रहे थे। सचिव को देख ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और समस्याओं का निदान कब होगा यह पूछने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में ना तो पेयजल की व्यवस्था है और ना ही नाली बनी हैं। पंचायत द्वारा नाली निर्माण करवाया जाना था, लेकिन वह काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों के सवाल का पंचायत सचिव ने कोई जवाब नहीं दिया तो वे उग्र हो गए और उन्होंने सचिव को बिजली के खंभे से बांध दिया। सचिव द्वारा उन्हें छोड़ने का कहने पर उन्होंने सरपंच को या फिर एसडीएम को मौके पर बुलाने को कहा। करीब आधे घंटे बाद मिली सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें छुड़वाकर थाने ले आई। सचिव की शिकायत पर पुलिस ने गोपाल माली, पवन माली और एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Category

🗞
News

Recommended