Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
योग और आध्यात्म की नगर ऋषिकेश में एक योगाचार्य ने गंगा की लहरों पर योग कर एक नया रिकॉर्ड बना डाला है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुछ अलग कर दिखाने के जज़्बे के साथ योग गुरु पुरुषोत्तम शर्मा ने ऋषिकेश में गंगा नदी पर एक जुगाड़ की राफ़्ट के साथ उतरे. उन्होंने इस राफ़्ट पर बहती गंगा में 20 मिनट तक शीर्षासन किया. न्यूज़ 18 संवाददाता आशीष डोभाल को उन्होंने बताया कि वह एक बार पहले भी राफ़्ट पर शीर्षासन कर चुके हैं. इस बार उन्होंने इसे और मुश्किल बनाने के लिए एक जुगाड़ की राफ़्ट बनाई और उस पर शीर्षासन किया.

Category

🗞
News

Recommended