Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
समस्तीपुर में विभूतिपुर थाना के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के शनिचर पैठिया नोनिया टोल में आग लगने से दर्जनभर घर जलकर राख हो गए. आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. खबर है कि आगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामप्रीत महतो के घर खाना बनाने के दौरान आग की लौ ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज़ हो गया कि दर्जनभर घर जलकर राख हो गए. वहीं एक किराना की दुकान भी जलकर राख हो गई.

Category

🗞
News
Comments

Recommended