Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
राजस्थान के सबसे ऊंचे वन्य जीव अभ्यारण माउंट आबू में तेंदुए की तादाद बढ़ने के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. कुछ दिनों पहले तेंदुए के मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए थे तो अब फिर माउंट आबू के हेटम जी गांव के नजदीक दो पैंथर एक साथ देखे गए. वन्यजीव प्रेमियों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद किया. घटना गुरुवार शाम की है जहां शहर से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हेटम जी गांव की पहाड़ियों पर पैंथर देखे गए जिससे वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

Category

🗞
News
Comments

Recommended