Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही सुगबुगाहट के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम की चर्चाओं पर राजस्थान विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने शुक्रवार को तंज कसा है. कटारिया उदयपुर में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे तभी उनसे कांग्रेस में चल रही उठापटक पर सवाल किया गया. कटारिया ने इस सवाल पर कटाक्ष करते हुए हंसते हुए जवाब दिया... अशोक गहलोत से पूछना चाहिए कि उसकी तबियत खुश है की नहीं. उधर, कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मसले में गुरुवार को कहा कि वो कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हैं. राहुल ने कहा, 'मैं प्रक्रिया में शामिल नहीं हूं. पार्टी अगले अध्यक्ष पर फैसला करेगी. इस प्रक्रिया में शामिल होकर मैं इसे जटिल नहीं बनाना चाहता.'

Category

🗞
News

Recommended