Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
लोकसभा चुनाव 2019 के सबसे अप्रत्‍याशित परिणाम की बात की जाएगी तो उसमें अमेठी का नाम जरूर आएगा. बीजेपी नेता स्‍मृति ईरानी ने गांधी परिवार के इस परंपरागत सीट पर किसी और को नहीं, बल्कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को हराया है. जीत मिलने के बाद स्‍मृति ईरानी ने मतदाताओं को धन्‍यवाद दिया और इसे अमेठी के लिए नई सुबह बताया.

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी सीट पर 21 साल बाद बड़ा उलटफेर हुआ है. स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को 55,120 वोटों से हराया है. स्मृति को 4,68,514 तो राहुल गांधी को 4,13,394 वोट मिले हैं. इस लोकसभा सीट को कांग्रेस के अभेद्य दुर्ग के रूप में जाना जाता था.

Category

🗞
News
Comments

Recommended