Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कांग्रेस में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. सिद्धू के अपनी पार्टी के ख़िलाफ़ दिए बयानों को लेकर अब पार्टी आलाकमान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ से रिपोर्ट मांगेगी. पार्टी आलाकमान इस मुद्दे को गम्भीरता से ले रही है. इस पर चुनाव नतीजों के बाद कोई फैसला लिया जायेगा. हालांकि इस पर अब राहुल गांधी फैसला करेंगे. वहीं मंत्रियों का कहना है कि सिद्धू के बयानों से पार्टी को नुकसान हो रहा और उनपर कार्रवाई होनी चाहिए.

बता दें अमरिंदर सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि, 'सिद्धू मेरी जगह सीएम बनना चाहते हैं.' इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि, 'सिद्धू कांग्रेस की छवि बिगाड़ रहे हैं, पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.'

Category

🗞
News
Comments

Recommended