Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ का सिविल अस्पताल एक बार फिर अपनी अव्यवस्थाओं के चलते चर्चाओं में है. इन दिनों नालागढ़ के सिविल अस्पताल में ब्लड ना मिलने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस बारे में न्यूज 18 हिमाचल के इस संवाददाता ने जब नालागढ़ के ब्लड बैंक इंचार्ज रीमा कुमारी गढ़ से बातचीत की तो उन्होंने कहा है कि एक मरीज को एबी पॉजिटिव ब्लड चाहिए था, जो हमारे पास खत्म था जिसकी कमी को पूरा करने के लिए सोलन प्रशासन को रिक्वायरमेंट भेज गई थी और ब्लड सोलन से मंगवा कर उस मरीज को चढ़वा दिया गया है. इस बारे में सोलन के सीएमओ सोलन आरके द रोज से बात की तो उन्होंने कहा है कि जिले के सभी ब्लड बैंक को और सभी ग्रुपों को ब्लड हमेशा उपलब्ध हो ऐसे निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Category

🗞
News
Comments

Recommended