Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के वोट डाले जा रहे हैं। 4 बजे तक दिल्ली में 45.24 फीसदी मतदान हुआ। दिल्ली की सात सीटों पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है। भाजपा ने मनोज तिवारी, हंसराज हंस और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को उतारा है। वहीं, कांग्रेस से बॉक्सर विजेंदर सिंह भी मैदान में है। सबसे ज्यादा नजरें नॉर्थ ईस्ट में शीला-मनोज तिवारी और ईस्ट में गौतम गंभीर-आतिशी-अरविंदर सिंह लवली पर हैं। दिल्ली में आज तक सबसे ज्यादा वोटिंग 1977 में इमरजेंसी के ठीक बाद हुए चुनाव में 71.31% थी। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में 65.10% मतदान हुआ था। दिल्ली की सातों सीट 2014 में भाजपा के खाते में गई थीं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended