Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, 'दिल्ली में लगे हुए आप के पोस्टर्स में मैंने लिखा हुआ देखा है- 'हम काम करते हैं और वो काम रोकते हैं.' आप सत्ता में हैं, ऐसे में दिल्ली के छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ी जा रही है. चारों ओर सीलिंग चल रही है और आप कह रहे हैं कि आप कुछ नहीं कर सकते. जबकि कांग्रेस ने इसे पार्लियामेंट में रोक दिया था. आगे उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में आप का स्लोगन था 'दिल्ली में सीएम केजरीवाल जी, हिंदुस्तान में नरेंद्र मोदी जी.' आपने नरेंद्र मोदी के लिए रास्ता खोल दिया था. जबकि, मैंने और कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी जी से लड़ाई लड़ी.

Category

🗞
News
Comments

Recommended