Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
भोपाल. मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर भाजपा के आरोप पत्र के जवाब में कांग्रेस ने पलटवार किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और राज्य के मंत्री पीसी शर्मा की अगुआई में पार्टी के नेता मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे। उन्हें कर्जमाफी के दस्तावेज सबूत के तौर पर सौंपे। कागजात इतने ज्यादा थे कि इन्हें गाड़ी में भरकर ले जाया गया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended