Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
अलवर जिले की रामगढ़ विधायक साफिया जुबेर खान हनुमानगढ़ जिले में श्रीगंगानगर से कांग्रेस प्रत्याशी भरतराम मेघवाल के लिए प्रचार कर रही हैं. इस दौरान हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक साफिया जुबेर खान ने कहा कि जिले में कहीं भी चुनावी माहौल नजर नहीं आ रहा uw क्योंकि वोटर चुप हैं और साइलेंट वोट हमेशा कांग्रेस को ही जाता है. भाजपा की ओर से मोदी के नाम वोट मांगने और कांग्रेस की ओर से मोदी को हटाने के नाम पर वोट मांगने और जिले के मुद्दों पर दोनों प्रत्याशियों की चुप्पी पर विधायक ने कहा कि दोनों में से एक को ही जनता चुनेगी. जिले के मुद्दों पर उन्होने कहा कि पंजाब से आ रहे गंदे पानी को लेकर पंजाब सरकार से राजस्थान सरकार बात करेगी. हनुमानगढ़ जिले में कृषि विश्वविद्यालय की मांग भी राज्य सरकार ही पूरी करेगी.

Category

🗞
News
Comments

Recommended