बॉलीवुड डेस्क. शाहरुख खान ने देशवासियों से वोट अपील की है। बल्कि सिर्फ अपील ही नहीं की है इसके लिए एक मजेदार वीडियो भी बनाया है जिसमें वह रैप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख ने इस विडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- पीएम साहब ने क्रिएटिविटी के लिए बोला था। मैं थोड़ा लेट हो गया वीडियो बनाने में। आप मत होना वोट करने में। वोटिंग सिर्फ हमारा अधिकार नहीं, हमारी ताकत है। कृपया जरूर वोट करें। यू-ट्यूब पर इसे शेयर करते हुए लिखा गया है कि यह किसी भी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में नहीं है, सिर्फ लोगों को जागरुक करने की कोशिश है।
Comments