Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
नोएडा के सेक्टर -15 में पोलिंग बूथ के पास पुलिस की गाड़ी में नमो फ़ूड के पैकेट मिलने पर जमकर हंगामा हुआ. पुलिस ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि नमो फ़ूड के पैकेट एक दुकान से ख़रीदे गए हैं और इसका किसी राजनीतिक पार्टी से लेना-देना नहीं है. बताया जा रहा है कि दुकान के मैनेजर ने पुलिस की बात पर मुहर लगा दी है. पुलिस की गाड़ी में नमो फ़ूड के पैकेट मिलने की ख़बर ने विरोधियों को बीजेपी पर हमला करने का मौका दे दिया. अखिलेश यादव ने नमो फ़ूड के पैकेट का BJP से कनेक्शन जोड़ दिया और इसे वोटरों को लुभाने का चुनावी हथकंडा करार दिया जबकि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर यूपी पुलिस पर निशाना साधा और नमो फूड बांटने के पीछे की मंशा जानने की कोशिश की.

Category

🗞
News
Comments

Recommended