Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
उत्तराखंड में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने चुनाव प्रचार के दौरान बीती रात रुद्रपुर के मुखर्जी नगर में चल रहे एक कीर्तन संध्या में पहुंच गए. इस दौरान हरीश रावत मंजीरा बजाते हुए श्रद्धालुओं के साथ भक्ति के गीतों पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए. हरीश रावत के साथ सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौके पर मौजूद थे. हरिश रावत के इस नए अंदाज को देख हर कोई हैरान रह गया.

Category

🗞
News
Comments

Recommended