Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कोटा में जीआरपी ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लाख रुपए की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफतार किया है. अपराधों व मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर गश्त कर के साथ ट्रेनों में चेकिंग की जा रही है. जीआरपी ने इन्दौर- नई दिल्ली इन्टरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में तलाशी ली और दो युवकों को पकड़ा. दोनों युवको के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. गिरफ्तार दोनों तस्कर अक्षय वत्स व अंकुर यूपी के सहारनपुर जिले के निवासी हैं. गिरफ्तार दोनों आरोपियों से स्मैक की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है.

Category

🗞
News
Comments

Recommended