Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
नैनीताल के भीमताल में कलसा नदी में एक शख्श की डूबने से मौत हो गई. हैरान करने वाली बात ये है कि जिस समय ये शख्स डूब रहा था, अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था उस समय परिवार के लोग उसका वीडियो बनाते रहे. दरअसल नैनीताल हाई कोर्ट में वकील अभिषेक विशनोई अपनी भांजी के साथ शिवगढ़ घूमने आए. यहां वो कलसा नदी में नहाने के लिए उतरे. उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था थोड़ी देर में वो डूबने लगे. बाहर किनारे खड़ी उनकी भांजी उनका वीडियो बनाती रही. किनारे में मौजूद लोग भी हंसते रहे, उन्हें लग रहा था कि अभीषेक डूबने की एक्टिंग कर रहे हैं. बीच नदी में अभिषेक जान बचाने की हर मुमकिन कोशिश करते रहे. लेकिन लोगों ने मजाक समझा. महज 27 सेकंड में अभिषेक नदी में डूब गए.


For More Information visit us: http://www.inkhabar.com/
Connect with us on Social platform at https://www.facebook.com/Inkhabar
Connect with us on Social platform at
https://twitter.com/Inkhabar
Subscribe to our YouTube channel: https://www.youtube.com/user/itvnewsindia

Category

🗞
News
Comments

Recommended