Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत के बाद अब डेरे की चेयरपर्सन विपासना इंसां भी रफूचक्कर हो गई है. बीते चार दिनों से उसका कोई अता-पता नहीं है. सिरसा के डेरे में सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद से ही विपासना इंसां वहां नजर नहीं आ रही है. जबकि राम रहीम के जेल जाने के बाद विपासना इंसां डेरे का कामकाज संभाल रही थी. लेकिन बीते कुछ दिनों से वो अंडरग्राउंड है. बताया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ के डर से वो छिप गई है. कहा ये भी जा रहा है कि हनीप्रीत को गायब करवाने में विपासना का ही हाथ है क्योंकि हनीप्रीत से उसका छत्तीस का आंकड़ा था. हनीप्रीत... राम रहीम के बेहद करीब थी लेकिन विपासना का दावा था कि डेरा में हनीप्रीत की कोई हिस्सेदारी नहीं है.

For More Information visit us: http://www.inkhabar.com/
Connect with us on Social platform at: https://www.facebook.com/Inkhabar
Connect with us on Social platform at: https://twitter.com/Inkhabar
Subscribe to our You Tube channel: https://www.youtube.com/user/itvnewsindia

Category

🗞
News
Comments

Recommended