wife of vivek tiwari demanding 1 crore and job of up police also
लखनऊ। गोमती नगर में पुलिस की गोली से मारे गए एप्पल कंपनी के कर्मचारी विवेक तिवारी की पत्नी ने यूपी पुलिस के खिलाफ मोर्चो खोल दिया है। विवेक तिवारी की पत्नी ने कहा कि उन्हें यूपी पुलिस की जांच में भरोसा नहीं है। सीएम योगी को लिखे पत्र में विवेक की बीवी कल्पना तिवारी ने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग में नौकरी और 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। विवेक की मौत होने के बाद से कल्पना लगातार यूपी पुलिस की कार्यप्राली पर सवाल उठा रही हैं।
Comments