Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जम्मू एवं कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में गुरुवार को पांच आतंकवादी मारे गए, जबकि 12 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से दो सोपोर के अरमपोर इलाके में मारे गए। ककरियाल में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।

ककरिया में एनकाउंटर के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की जान सांसत में पड़ गई थी। सुरक्षाबलों को लोगों को बचाते हुए एनकाउंटर को सफल बनाना था। सुरक्षाबलों ने वहां मौजूद सभी लोगों को जमीन पर लेटने के लिए कहा। अॉपरेशन खत्म होने तक नागरिक जमीन पर ही लेटे रहे।

https://www.livehindustan.com/national/story-jammu-kashmir-five-terrorists-killed-in-two-encounters-12-security-personnel-injured-2171497.html

Category

🗞
News
Comments

Recommended