Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
अब बात तीन ऐसी घटनाओं की जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इनमें से दो घटनाएं तो बिहार की है. जबकि एक यूपी की लेकिन तीनों में एक चीज समान है. तीनों ही जगह निशाना बनी हैं महिलाएं और बेटियां. पहली घटना बिहार के आरा जिले की है. जहां एक युवक की हत्या में शामिल होने के शक में गुस्साई भीड़ ने एक महिला को निर्वस्त्र कर उसे सरेबाजार बेइज्जत किया. जबकी दूसरी घटना बिहार के ही नालन्दा जिले की है. जहां दबंगों ने रेप की कोशिश में नाकाम रहने पर महादलित महिला को जिंदा जला दिया. तीसरी घटना यूपी के मेरठ जिले की है जहां मनचलों ने दसवीं की एक छात्रा के साथ पहले घर में घुसकर छेड़छाड़ की और फिर विरोध करने पर उसे जला दिया. ये तीन तस्वीरें आज के हिंदुस्तान की है जहां महिला सशक्तिकरण का दम भरा जाता है. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है.

Category

🗞
News
Comments

Recommended