Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी जिन स्कूलों पर है जब वो ही महज कुछ पैसों के लिए बच्चों का शोषण करने पर उतारू हो जाएं तो बच्चे और उनके माता-पिता कहां जाएंगे. गाजियाबाद के जी डी गोयनका पर पैसे लेने के लिए ऐसा ही आरोप लगा है. जी डी गोयनका स्कूल पर दो छात्राओं को एनुएल चार्ज न देने पर बंधक बनाने का आरोप है. छात्राओं को बंधक बनाकर उनके पैरेंट्स को स्कूल बुलाया गया. लेकिन उन्हे भी बच्चियों से मिलने नहीं दया गया जिसके बाद पैरेंट्स ने पुलिस और स्कूल के पैरेंट्स एसोसिएशन के लोगों को बुलाया जिसके बाद बच्चियों को माता-पिता से मिलने दिया गया. माता-पिता से मिलते ही बच्चीयां फूट-फूट कर रोने लगीं. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Category

🗞
News
Comments

Recommended