Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
एक युवक की हत्या के बाद आरा में बवाल हुआ. सोमवार को एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया. कई दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इन सब के बाद जो तस्वीर सामने आई वो बेहद शर्मनाक है, सरेआम महिला को शक के आधार पर निर्वस्त्र कर घुमाया गया. लोग इस शर्मनाक वाकये को देखते रहे. लेकिन किसी ने भी विरोध नहीं किया. पुलिस खड़ी तमाशबीन बनी रही. ये घटना बिहिया थानाक्षेत्र की है. अभी की जानकारी के मुताबिक इस मामले में 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Category

🗞
News

Recommended