Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
उत्तराखंड के देहरादून में पीएम मोदी ने चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर करीब 50 हजार लोगों के साथ योग किया इस मौके पर पीएम मोदी ने योग दिवस के महत्व, इतिहास और उसके वर्तमान पर अपनी बात रखी. पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड पिछले कई दशकों से योग का केंद्र रहा है. इसलिए ये पर्व यहां के लिए काफी बड़ा है. पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के हर बड़े शहर में सिर्फ योग ही योग है. भारत में भी हिमालय से लेकर राजस्थान के रेगिस्तान तक योग फैल गया है. पीएम मोदी ने कहा कि जब तोड़ने वाली ताकतें हावी होती हैं तो योग जोड़ता है. योग से विश्व बंधुत्व और ग्लोबल फ्रेंडशिप को नई ऊर्जा मिली है.

Category

🗞
News

Recommended