Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की थ्रिलर फिल्म 'रेड' दर्शकों को रास आ रही है। इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म को क्रिटिक्स की भी सराहना मिली। पहले दिन अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर 'रेड' मारी और 10.50 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ यह फिल्म 2018 की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर 'पद्मावत' का जलवा कायम है, जबकि दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार की 'पैडमैन' रही है।

दूसरे दिन फिल्म ने शुक्रवार से करीब 30 फीसदी की ज्यादा कमाई की है। बॉक्स ऑफ इंडिया वेबसाइट के मुताबकि, फिल्म ने शनिवार को करीब 13 करोड़ रुपए जुटा लिए। इस तरह फिल्म ने दो दिनों में 23 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स का फायदा रविवार को भी मिलने की उम्मीद है।
Comments

Recommended