Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचने वाला है। अनिल कपूर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। आज शाम करीब 7 बजे एक प्राइवेट जेट श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेकर दुबई से उड़ा। विमान में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और उनके बेटे अर्जुन कपूर सवार हैं। मुंबई आने के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा जाएगा। जहां कल सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर साढ़े तीन बजे मुंबई के विले पार्ले सेवा समाज क्रेमेटोरियम में किया जाएगा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended