Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
भारतीय वायु सेना के मार्शल और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक अर्जन सिंह का आज दिल्ली में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके सम्मान में आज दिल्ली सभी सरकारी इमारतों में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। उनका अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे किया गया। अर्जन सिंह वायुसेना के एकमात्र अधिकारी थे, जिन्हें फाइव स्टार रैंक प्रदान किया गया था। उनका 98 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। अर्जन सिंह का अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के लायलपुर में 15 अप्रैल 1919 को जन्म हुआ था।

Category

🗞
News
Comments

Recommended