Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
धौलादेवी ब्लाक में हुई ग्राम विकास अधिकारी की हत्या के आरोपी दीपक सिंह को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट मे पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।

बताते चलें कि गुरुवार को धौला देवी के पाली गांव में ग्राम विकास अधिकारी प्रेम राम की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को कमरे में ही छोड़ दिया था। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस व लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शव लहूलुहान हालत में पड़ा है। बरामदे व कमरे में खून के निशान पड़े हुए थे। मामले में राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended