Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
यमकेश्वर से टिकट कटने पर भाजपा विधायक विजया बड़थ्वाल ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कहा जिन भाजपा नेताओं को अन्याय, अत्याचार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए था, वो भर्स्ट लोगों के साथ खड़े हैं। 
प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बात करते हुए विजया बड़थ्वाल ने कहा की टिकट काटने से पहले मुझे एक बार भी विस्वाश में नहीं लिया गया। सांसद बीसी खंडूरी के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा की टिकट कटने से एक दिन पहले उनकी खंडूरी से बात हुई थी, उन्होंने कहा की इस बार टिकट नहीं दिया जायेगा। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की। कहा की इस बार अन्याय के खिलाफ आवाज न उठाई गई, तो ये भी अन्याय का समर्थन करने जैसा होगा। सरकार आये न आये, पार्टी को बचाने के लिए विरोध किया जायेगा। साफ़ किया की वो ऋतू खंडूरी का समर्थन नहीं करेंगी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended