Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
कहते हैं ग्राहक भगवान होता है. लेकिन मुंबई में ग्राहक को भगवान का दर्जा नहीं दिया जाता. यह हम नहीं इस विडियो में नज़र आ रहा है. मुंबई से सटे उल्हासनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक दुकानदार ने ग्राहक के उपर खौलता तेल डाल दिया. ग्राहक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने खराब खाने की शिकायत दुकान मालिक से कर दी थी.

तेल इतना गरम था कि ग्राहक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है. कस्टमर विकी अपने कुछ दोस्तों के साथ एक चायनीज दुकान पर खाना खाने गया था. उसने अपने पसंद का ऑर्डर दिया. लेकिन विकी को चायनीज पसंद नहीं आया और उन्होंने होटल के मालिक सूरज विनोद राय से शिकायत की. इस पर दोनों के बीच बहस बढ़ गई और फिर होटल में काम करने वाले शख्स ने कस्टमर के ऊपर खौलता तेल फेंक दिया.

ये घटिया हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. इस हादसे में कस्टमर का चेहरा बुरी तरह झुलस गया. इसके बाद भी कर्मचारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और मग में गरम तेल लेकर कस्टमर के पीछे दौड़ा. फिलहाल ने मामले पंजीकृत कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
Comments

Recommended