Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भारत कुमार से जाने जाते हैं मनोज कुमार(Manoj kumar)। अपनी एक्टिंग के दम पर मनोज जी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। स्वास्थ ठीक ना होने की वजह से वे अब बहुत कम ही दिखाई देते हैं। मनोज जी अपने दौर एक एैसे नायक थे जिनके दम पर फिल्में हिट हो जाती थीं। अमिताभ हों या गोविंदा कई कलाकारों की सफलता के पीछे मनोज कुमार जी का ही हाथ था। अब आपको बता देते हैं मनोज जी के बेटे कुनाल गोस्वामी के बारे में। कुनाल ने क्रांति फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। मनोज कुमार ने अपने बेटे को फिल्मों में पहचान दिलवाने के लिए कई फिल्में बनाई। लेकिन कुनाल गोस्वामी अपने आप को हिट साबित करने में असफल रहे। आपको बता दें कि श्रीदेवी के साथ फिल्म कलाकार में कुनाल ने लीड एक्टर की भूमिका निभाई थी। जिसे लोगों ने पसंद भी किया था। लेकिन ये फिल्म भी सफल नहीं रही।
यही नहीं इसके बाद दो गुलाब और घुंघरू भी उनकी फिल्म आई। यही नहीं आखरी बाजी में कुनाल ने गोंविदा के साथ भी काम किया था।
अपने पिता की तरह कामयाबी मनोज को नहीं मिली। कुनाल की सबसे बड़ी कमी ये थी के वे एक्टिंग को सही तरह से नहीं कर पाते थे।
जिसकी वजह से उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया।

Category

😹
Fun
Comments

Recommended